AI सीखो — आसान भाषा में 5. AI के सबसे ज़रूरी tools — कौनसे, कैसे, क्यों

    



AI सीखो — आसान भाषा में

5. AI के सबसे ज़रूरी tools — कौनसे, कैसे, क्यों
औज़ार — जो तुम्हारी ताक़त बन सकते हैं
तुमने कहा — इतने सारे tools हैं, कहाँ से शुरू करूँ?
मैंने पूछा — या तुम शुरू करने से पहले ही थक गए?
एक बढ़ई की दुकान में जाओ —
वहाँ हथौड़ा है, आरी है, रंदा है, छेनी है — दर्जनों औज़ार हैं। एक नया बढ़ई अगर पहले दिन सब औज़ार उठा ले — तो हाथ कट जाएंगे, कुछ बनेगा नहीं।
लेकिन उस्ताद बढ़ई क्या करता है?
पहले एक औज़ार सीखता है।
उसमें महारत हासिल करता है।
फिर दूसरा उठाता है।
और एक दिन वो सब औज़ार उसके हाथ के इशारे पर चलते हैं।
AI के tools भी वैसे ही हैं।
एक से शुरू करो — Claude , Chat Gpt,Google Gemini, Deep seek, Canva AI, Notion AI, ढेरों टूल्स है
उसे समझो, उससे दोस्ती करो, उससे काम निकालो।
जब वो हाथ का हिस्सा बन जाए — तब दूसरा उठाओ।
धीरे-धीरे — लेकिन पक्का।
क्योंकि ज़िन्दगी में भी यही होता है —
जो एक काम पूरी तरह करता है — वो आगे बढ़ता है।
जो दस काम आधे-आधे करता है — वो वहीं खड़ा रहता है।
औज़ार तुम्हारे सामने हैं —
एक उठाओगे या सबको देखते रहोगे?
ये फ़ैसला तुम्हारा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

42 . ज़िंदगी – एक नज़रिया

31 . ज़िंदगी – एक नज़रिया

32 . ज़िंदगी – एक नज़रिया