गुरुमंत्र - सफलता का

सफलता
मिलती है
गुजरकर असफलताओं से.
जिनमे माद्दा नहीं
असफल होने का
वे डरपोक
क्या चखेंगे
स्वाद सफलता का ?
चाहिए सफलता के लिए
सबसे ज्यादा
असफल होने की हिम्मत ,
लेकर सबक
असफलता से
बैठने की नहीं
दुबारा कोशिश करने की हिम्मत ,
हर असफलता के साथ
एक नया पाठ पढ़ने की हिम्मत
तब तक
जब तक
असफल न हो जाये
असफलता.

सुबोध अगस्त २००५

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

42 . ज़िंदगी – एक नज़रिया

31 . ज़िंदगी – एक नज़रिया

32 . ज़िंदगी – एक नज़रिया